VIDEO: बुर्के से मुंह नहीं ढका तो ISIS के दरिंदों ने किया महिला का यह अंजाम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे ISIS के खूंखार आतंकवादी एक महिला को घेरे खड़े हैं और उससे अरबी में नीचे बैठने को कह रहे हैं. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपना मुंह बुर्के से नहीं ढका था.
वीडियो में आगे दिखाई देता है कि महिला के हाथ पीछे बंधे हुए हैं. लाफि जद्दो-जहद के बाद यह महिला घुटनों पर नीचे बैठती है.
इस बीच दाढ़ी में दिखाई दे रहा शख्स अरबी में कुछ बोलता सुनाई देता है. उसे सुन महिला चौंक कर सर उठती है और माफ़ी की गुजारिश करती है.
जैसे ही दाढ़ी वाला शख्स बोलना बंद करता है, उसके बगल में खड़ा दूसरा दाढ़ी वाला शख्स अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर महिला के सिर में गोली मार देता है.
ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है!