इस भैंसे की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे आपके, रोज खाता है 3 किलो सेब

यूँ तो यूपी में आजम खान की भैंसें चोरी हो जाने के बाद से ही भैंसें चर्चा में रहने लगी है. लेकिन आजकल हिमाचल प्रदेश का एक भैंसा अपनी खुराक और कीमत को लेकर चर्चा में है.
कहने भर को यह भैंसा है लेकिन इसके शाही ठाठबाट किसी राजकुमार से कम नहीं हैं. इसके मालिक के मुताबिक़ इसकी कीमत पांच करोड़ रुपए है.।
इस भैंसे की लंबाई 13 फीट और वजन 10 क्विंटल है, जबकि ऊंचाई 5 फीट, 8 इंच है और उम्र महज उम्र ढाई साल है.
यह भैंसा सेब का बेहद शौकीन है और हर साल लगभग 3 क्विंटल सेब चट कर जाता है. इस भैंसे की खुराक पर रोजाना 1 हजार रुपए का खर्च आता है. यह भैंसा रोजाना एक किलो देसी घी गटकता है. यही नहीं यह इसके अलावा रोज 5 किलो चने और सोयाबीन भी खाता है. इस भैंसे की मालिश में ही रोजाना 2 किलो सरसों के तेल की खपत होती है.
अगस्त को लगेगी इस शाही भैंसे की बोली
पंचायत घोडी धबीरी इलाके के इस शाही भैंसे को बेचने के लिए की पांच अगस्त दोपहर एक बजे से बोली लगने की शुरुआत होगी. बोली पांच करोड़ से शुरू होगी और भैंसे के मालिक के मुताबिक उनके घर पर ही बोली लगेगी.