Showing posts with label लखनऊ. Show all posts
Showing posts with label लखनऊ. Show all posts

भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार

मोहनलाल गंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिरों को आज काकोरी पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्‍त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तीनों आरोपियों को भदवि की धारा 507 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पकड़े गये तीनों व्‍यक्तियों में जयपाल पथिक मास्‍टरमाइंड बताया जाता है। जयपाल पथिक पुत्र छेदन माल थाना क्षेत्र का निवासी है जबकि फोन पर धमकी देने वाला संजीव महेश्वरी पुत्र शिवचंद्र निवासी जगदीशपुरम कालोनी थाना प्रेम नगर जनपद बरेली का‍ व ओमप्रकाश साहू पुत्र बैजनाथ निवासी अटारी थाना माल लखनऊ का निवासी बताया गया है।

मस्‍टरमाइंड जयपाल पथिक वर्तमान में किसान यूनियन का मंडल अध्‍यक्ष है। पथिक पूर्व में सांसद कौशलकिशोर का सहयोगी रह चुका है। आपसी मतभेद के चलते दोनो लोग अलग हो गये थे। बरेली से पकडे़ गये संजीव महेश्‍वरी ने बताया कि जयपाल पथिक व ओम प्रकाश साहू ने ही उसे सांसद की सुपारी दी थी।

यह कोई पहला मौका नही है जब सांसद कौशल किशाेर को धमकी मिली हैै इससे पूर्व में भी अपने आपको आईएसआईएस का कार्यकर्ता बताने वाले भइयालाल नामक व्‍यक्ति नेे धमकी भरा एसएमएस सांसद को भेजा था।

लखनऊ से सटे बाराबंकी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश राजधानी से सटे बाराबंकी में पुलिस ने एक गेस्टहाउस में देह व्यापार करने के आरोप में 14 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। पकडे गये लडकों में पांच बाराबंकी और दो लखनऊ के हैं। सातों लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर उनके परिजनो के हवाले कर दिया,जबकि लड़कों जेल भेज दिया है।

गेस्ट हाउस का मैनेजर और मालिक पुलिस छापे की खबर मिलते ही फरार हो गये हैं। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मैनेजर और मालिक की लोकेशन ढूढी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

भाजपा और मोदी तिरंगा का भी कर रहे राजनीतिकरण : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की पहचान ‘तिरंगा’ का भी राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का 15 से 22 अगस्त तक चलने वाला ‘तिरंगा यात्रा’ वास्तव में केंद्र सरकार की घोर विफलताओं से जनता का ध्यान बंटाने का एक और प्रयास है।

बहुजन समाज पार्टी
मायावती ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार अपने दो वर्षो के शासनकाल में जनहित व जनकल्याण के मामले में खासकर ‘काम कम, बातें ज्यादा’ करती रही है, जिससे लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी विफलता से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए भाजपा और उसकी सरकार किस्म-किस्म की नाटकबाजी करती रही है।

माया ने कहा कि अपने शासनकाल के तीसरे वर्ष में मोदी सरकार ने राष्ट्रीय चिन्हों व राष्ट्रीय अस्मिता आदि से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में ‘तिरंगा यात्रा’ व ‘आजादी के 70 वर्ष, याद करो कुर्बानी’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार के आह्वान के बावजूद उनके सांसद व मंत्री जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, क्योंकि कोई काम नहीं हुआ है। सिर्फ लंबी-चौड़ी बातें कर दो साल गुजार दिए गए।

मायावती ने कहा कि मोदी के कई मंत्री विभिन्न स्थानों पर जाकर सरकारी खर्च पर प्रेस कान्फ्रेंस करके केवल खानापूर्ति कर लेते हैं।

चौरी चौरा एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चौरी चौरा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है।

चौरी चौरा एक्सप्रेस

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन एक जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस निर्णण के तहत 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस में 6 अगस्त को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा। वहीं 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा गाड़ी में 7 अगस्त को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।