28 अप्रैल 2017 को पता चलेगा की कट्टपा ने बाहुबली को क्यूँ मारा

मुबाई :- साल 2015 में आई एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे जिसके बाद से ही फैन्स को बाहुबली के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन इसी के साथ ही लोगो के मन में एक और सवाल है कि आखिर कट्टपा को बाहुबली ने क्यूँ मारा लेकिन अब उस सवाल का जल्द ही आपको हल मिलने वाला है क्यूंकि अब  'बाहुबली 2' यानी 'बाहुबली:द कनक्लूयजन' 28 अप्रेल 2016 को रिलीज़ होने जा रही है । हम आपको बता दे कि यह फिल्न 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह 14 अप्रैल 2017 के रिलीज़ होने के बजाए अब यह 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होगी । जिसकी जानकारी बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर ने ट्विटर के जरिये दी है।  
28 अप्रैल 2017 को पता चलेगा की कट्टपा ने बाहुबली को क्यूँ मारा --
  • सूत्रों के मुतबिक एक्टर प्रभास ने सीक्‍वल के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया है।बाहुबली 2 में वह पहले से भी ज्‍यादा तगड़े नजर आएंगे ।
  • बाहुबली की रिलीज़ डेट आगे बढ़ने की वजह फिल्‍म की शूटिंग पूरी ना होना बताया जा रहा है। अभी फिल्म के कुछ अहम सीन शूट करना बाकी हैं।
  • 2015 में बाहुबली फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 600 करोड़ कमा लिए थे। 
  • इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्‍गूबाती, अनुष्‍का शेट्टी और तमन्‍ना भाटिया मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। एस एस राजामौली ने इसका निर्देशन किया है।
  • बता दें की बाहुबली के दुसरे हिस्से ने रिलीज़ से पहले ही कमाई करना शुरू कर दिया है। 
  • तमिलनाडु के थिएटर राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिक गए हैं। 
  •  28 अप्रैल को आखिरकार पता चल ही जाएगा की कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!