लड़की की मौत के बाद भी उसके साथ 21 लोगों ने दुष्कर्म किया ...पूरी खबर पढ़ कर दिल दहल जायेगा

मुखिया के गढ़ में एक ऐसा वाक्या सामने आया जिससे इंसानों की रुह तक कांप जाए। यहां हवस की ऐसी भूख देखने को मिली जिसने एक लड़की की मौत के बाद भी उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया।
दरअसल, 10 फरवरी से लापता एक लड़की का शव सीएम आवास से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में मिला। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और तुरंत ही शव का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया। लड़की के पिता ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए डीएनए जांच में सहयोग दिया।
अब जब डीएनए रिपोर्ट सामने आई तो इसमें हुए खुलासे के बाद सभी के होश फाख़्ता हो गए। डीएनए रिपोर्ट से पता चला की लड़की की मौत के बाद भी उसके साथ 21 लोगों ने दुष्कर्म किया था।
इस बात की पुष्टि जांच में हुई जिसमें छात्रा के सैंपल से 21 लोगों के सैंपल प्राप्त हुए। अब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है।