शर्मनाक! यह कैसी परम्परा? यहां मनपसन्द लड़की से शादी के लिए करते हैं रेप

यूं तो दुनिया के हर कोने में अजीबोगरीब रवायतें हैं, जो अकसर चर्चा में रहती हैं. लेकिन दुनिया के इस हिस्से में मानवता को शर्मसार कर देने वाली परम्परा है.
किर्गिस्तान में अला काचु नाम की ऐसी घृणित परम्परा है जिसके अनुसार अगर किसी लड़के का दिल अगर किसी लड़की पर आ जाए तो वह उस लड़की से रेप कर सकता है. इस मामले में लड़का पहले तो उस लड़की को प्रपोज करता है और लड़की के न मानने पर उसका रेप कर सकता है. यही नहीं इस काम में घरवाले भी साथ देते हैं. जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक़ किर्गिस्तान में हर साल 12 हजार लडकियां इस घिनौनी परम्परा का शिकार बनती हैं. उनसे शादी के लिए उनकी किडनैपिंग और रेप होता है.
यह बात तब सामने आई जब जापान की एक फोटोग्राफर नोरिको हयाशी किर्गिस्तान के दौरे पर गईं. उन्होंने वहां से लौटकर दुनिया के सामने किर्गिस्तान में महिलाओं के शोषण की यह दास्तां दुनिया के सामने रखी
किर्गिस्तान में इस कलंकित परम्परा के पीछे मान्यता है कि एक बार लड़की का रेप हो जाएगा तो वह किसी और से शादी नहीं कर पाएगी. और वहां होता भी ऐसा ही है, लडकियां रेप का शिकार होने के बाद अपने रेपिस्ट से शादी के लिए मजबूर हो जाती हैं. जो लड़की इनकार करती है वह बदनामी का शिकार बनती है. ऐसे में जब कोई और लड़का उनसे शादी नहीं करता तो वह मजबूरी में अपने रेपिस्ट के पास लौटने को मजबूर हो जाती हैं.
मानवता पर कलंक जैसी है यह मान्यता। परंपरा के अनुसार रेप इसलिए लड़के करते हैं ताकि लड़की का फिर कोई दूसरा हाथ न थाम सके। अधिकांश लड़कियां रेप होने के बाद मजबूरी में शादी का रिश्ता स्वीकार कर लेती हैं। मगर, कुछ लड़कियां इन्कार करती हैं तो उन्हें बदनामी का हवाला देकर छोड़ दिया जाता है। जब कोई लड़का हाथ नहीं थामता तो लड़की मजबूरी में रिश्ता करने को तैयार होती है।