दिल्ली की मॉडल बनी क्राइम क्वीन, लोगों को ऐसे कर देती थी कंगाल

 दिल्ली की एक मॉडल जो कभी रैंप की रौनक थी अब वो अपराध की दुनिया की क्वीन बन गई है। ये मॉडल इतनी शातिर है कि इसके जाल में एक बार जो फंसा वो बर्बाद हो गया। इस मॉडल का नाम है वैशाली राजौरिया जो दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वैशाली नाम की इस मॉडल की चाहत तो रुपहले पर्दे पर शोहरत कमाने की थी। लेकिन उसके कारनामों ने उसे बदनाम दुनिया में मशहूर कर दिया और अब वो जा पहुंची है सलाखों के पीछे।

दरअसल इस लड़की ने इंटरनेट का इस्तेमाल कर अपने ड्राइवर की मदद से पता नहीं कितने लोगों को चूना लगा चुकी है वैशाली अक्सर महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाती थी जिसके बाद वो मदद के बहाने पैसे निकालने के वक्त एटीएम मशीन में किसी तरह प्राइवेट पिन नंबर देख लेती थी और उसके बाद खराब मशीन का हवाला देते हुए कार्ड बदल देती थी और ग्राहक के जाते ही वापस उसी बूथ में जाकर रकम निकाल लेती थी।

अब तक कई लोग इस मॉडल के शिकार में फंस चुके हैं लेकिन इस बार शायद उसकी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। वैशाली अपने अगले शिकार की तलाश में एटीएम बूथ के बाहर खड़ी थी कि तभी पीड़ित महिला ने अपने साथ फ्रॉड करने वाली उस लड़की को पहचान लिया और फौरन पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने वैशाली और उसके ड्राइवर को गरफ्तार कर लिया और कड़ी पूछताछ की तो उसने दिल्ली में अंजाम दी गई वारदातों का खुलासा कर दिया। इतना ही नहीं वैशाली ने पुलिस के सामने इन चोरियों को अंजाम देने के पीछे की असल वजह भी बताई।

आपको बता दें कि इस मॉडल ने अब तक कई इवेंट्स में रैंप वॉक भी किया और कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग भी लिया और फिल्मों में अपना नाम कमाने की चाहत रखने वाली लड़कियों की कतार में भी इस हसीना का नाम है लेकिन नाकामियों ने उसे गलत रास्ते पर ढकेल दिया। जाहिर है ऐश की जिंदगी जीने के लिए उसके पास कमाई को कोई जरिया नहीं था। लिहाजा उसने अपनी निजी जरुरतों को पूरा करने के लिए और स्टारडम तक पहुंचने के लिए वो रास्ता चुन लिया जिसने उसे ग्लैमर की चकाचौंध तक तो नहीं बल्कि सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।