भारत में इस दिग्गज को पछाड़ ट्विटर के शहंशाह बने मोदी!

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का जोरदार इस्तेमाल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर फॉलोवरों की जंग में हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है।

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार के आसपास हैं। आगे जानें- मोदी के फॉलोअर्स की संख्या

जबकि भारत में ट्विटर के शहंशाह बने पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 25 हजार के पार है।

ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में दुनिया की बड़ी हस्तियों में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पोप फ्रांसिस के बाद तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

बराक ओबामा के ट्विटर पर फॉलोअर्स 76, 635, 584 है।

वहीं पोप फ्रांसिस के ट्विटर पर फॉलोअर्स 9,686,349 हैं।