ये है बिहार का ‘दारू बम’, ISIS के मानव बम से भी ज्यादा खतरनाक

पटना. आप लोगों ने अभी तक सिर्फ मानव बम के बारे में सुना होगा जो कि पाकिस्तान से आते हैं। लेकिन अब भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां लोग ‘दारू-बम’ बनकर घूम रहे हैं। बिहार में शराब पूरी तरह बंद है, लेकिन किसी भी राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए उसके आस-पास के राज्यों में शराब बंद होना बहुत जरूरी है। खबर के साथ जो तस्वीर है उसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये ‘दारू बम’ ISIS के मानव बम से ज्यादा खतरनाक हैं। ये एक ऐसा बम है जो इंसान को धीरे-धीरे मारता है।
एंबुलेंस में छिपाकर ला रहे शराब
हैरानी की बात ये है कि गया और कोडरमा के बीच कुछ लोग दूध के डिब्बों में शराब की बोतलें लाते पकड़े गए। बिहार में पूरी तरह शराब बंद नहीं हो सकती है क्योंकि वहां के लोग इसकी तस्करी कर रहे हैं। एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि कुछ लोग पूर्णिया में एम्बुलेंस में शराब छिपा कर लेकर आते हैं।
शराब पीने के जुर्म में BJP नेता गिरफ्तार
जेडीयू के पूर्व विधायक के बाद अब शराब पीने के जुर्म एक बीजेपी नेता गिरफ्तार हुआ है। पश्चिमी चंपारण के बीजेपी जिला मंत्री भास्कर मणि मिश्रा और एक पार्टी कर्यकर्ता राजन पाण्डेय को शराब के नशे में रविवार रात्रि चनपटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
इस नंबर पर कॉल कर करें शिकायत
शराब बंदी कानून के तहत राज्य सरकार ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। 15545/18003456268 इस नंबर पर कॉल करके शराबबंदी कानून से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। जैसे कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार रोकने और महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था।