SRK Modi government who fell, got up to 30th September

मोदी सरकार के लपेटे में आए शाहरुख खान, मिला 30 सितंबर तक का समय


मुंबई। देश के बाहर काला धन रखने वाले लोगों में अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। खबरों के मुताबिक शाहरुख को इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उनके विदेशी खातों और वहां निवेश के बारे में जानकारी मांगी गई है। खबर है कि शाहरुख के काले धन के बारे में मोदी सरकार को कुछ अहम जान‍‍कारियां हासिल हुई हैं।


मोदी सरकार ने कसा शिकंजा

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने शाहरुख से उनकी विदेशों में चल रही कंपनियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। शाहरुख को सवालों की एक लंबी-चौड़ी लिस्‍ट भेजी गई है। यह नोटिस इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्‍शन-131 के तहत भेजा गया है। इसके तहत जानकारियों की जांच भी की जा सकती है। शाहरुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय पहले से ही एक ऐसी ही जांच कर रहा है।
इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की ओर से किए गए सवालों पर शाहरुख की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इससे पहले इन्‍फोर्समेंट डायरेक्‍टरेट की जांच की वजह से शाहरुख पहले से ही दबाव में हैं। आपको बता दें कि जब ईडी की ओर से शाहरुख को नोटिस दिया गया था उसी दौरान शाहरुख ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि देश में बहुत असहिष्‍णुता है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की ओर से जारी इस नोटिस के पीछे सरकार की मंशा ये है कि शाहरुख और उनके जैसे अन्‍य लोग 30 सितंबर तक अपनी काले धन की जानकारी सार्वजनिक कर दें। अब ये देखने वाली बात होगी कि मोदी सरकार की ओर से मिले 30 सितंबर तक के अल्‍टीमेटम का शाहरुख फायदा उठाते हैं या नहीं।
आपको बता दें कि मोदी सरकार की स्‍कीम के तहत कोई भी अपनी काली कमाई को 30 सितंबर तक सार्वजनिक कर सकता है। इसके तहत उसे रकम पर टैक्‍स के अलावा 45 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा।