
मुंबई. हेट स्टोरी-3 में अपने बोल्ड अवतार से सनसनी मचा चुकीं जरीन खान एक बार फिर बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। उनका ये नया अवतार ‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ गाने के रीमेक वर्जन में नजर आएगा। इस गाने में जरीन के साथ अली फजल भी हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के भीतर इसे 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।