पाक की बर्बादी का काउंटडाउन शुरू, कराची में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे !

भारत के खिलाफ साजिश करने वाला पाकिस्तान अब बरबादी की तरफ बढ़ रहा है। भारत से कश्मीर को अलग करने का मंसूबा पाले बैठा पाकिस्तान अपने घर में सुलग रही आग को नहीं देख पा रहा है। भारत की बरबादी के नारे सुनकर खुश होने वाले पाक में अब पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे हैं। भारत का पड़ोसी देश अपने ही खोदे गड्ढे की तरफ बढ़ रहा है।

पाक के कराची में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। ये नारे मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के चीफ अल्ताफ हुसैन के भाषण के बाद लगाए गए। पाकिस्तान विरोधी नारे, मुर्दाबाद की गूंज से कराची की गलियां गूंज रही थी। इस गूंज की आवाज पाकिस्तानी हुक्मरानों के कानों तक पहुंची तो उन्होने दमनकारी नीति अपनानी शुरू कर दी। मानव अधिकारों की दुहाई देने वाला पाकिस्तान कराची में देश विरोधी नारों से खफा हो गया।

नारेबाजी करने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके दफ्तर को सील कर दिया गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कई नेताओं को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। पैरा मिलिट्री फोर्स ने कराची के नाइन जीरो इलाके में MQM के ऑफिस पर छापा मारा। सियासी दलों ने भी इस घटना की निंदा की है। इमरान खान की पार्टी ने कहा कि पाक के खिलाफ बोलने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

MQM चीफ अल्ताफ हुसैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित किया था। उन्होने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के लिए नासूर बन गया है। दुनिया में आतंक की खेती के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान का खात्मा इबादत की तरह होगा। अल्ताफ हुसैन लंदन में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। वो अक्सर पाकिस्तानी सरकार पर हमला करते रहते हैं। उनका कहना है कि पाक सेना और सरकार की ज्यादती के बारे में अंतररार्ष्ट्रीय समुदाय को आवाज उठानी चाहिए।