
पन्ना। जिले के बृजपुर थानान्तर्गत आने वाले ग्राम इटवांखास में बीते 18 अगस्त की शाम हक्की आदिवासी एवं उसका भांजा अनिल आदिवासी बाढ़ में सड़क के ऊपर बह रहे पानी में सराबोर नाले को पार कर रहे थे तभी अचानक दोनों पानी के तेज बहाव में बह गये जिनमें से दो दिन बाद पहले हक्की आदिवासी का शव मिला व बाद में तलाश के दौरान भांजे अनिल आदिवासी का शव भी भारी मशक्कत के बाद मिला।
घटना की जानकारी लगने पर बृजपुर थाना पुलिस ने उनकी तलाश शुरू करवा दी थी। थाना पुलिस एवं आपदा प्रबंधन समिति के पांच सदस्यों द्वारा सघन तलाश करने पर घटना स्थल से लगभग ढाई किमी दूर हक्की आदिवासी की लाश पत्थरों में फसी हुयी मिली जिसका पंचनामा तैयार कर उसे जिला चिकित्सालय पन्ना में पीएम हेतु भेज दिया गया वहीं अनिल आदिवासी का भी शव