
नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
हेलीकॉप्टर में सवार सात लोगों की जान चली गई।
इसमें एक नवजात शिशु भी था।
हेलीकॉप्टर पीड़ित शिशु व उसके परिजनों को इलाज के लिए काठमांडू ले जा रहा था।
नुवाकोट के मुख्य जिलाधिकारी विष्णु प्रसाद पोखरेल ने रेडियो कांतिपुर से कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
सभी के शव दुर्घटनास्थल के आसपास बिखरे पाए गए।
हेलीकॉप्टर के मालिक फिशटेल एयर ने भी दुर्घटना की पुष्टि की है।
नेपाल में हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकार के प्रवक्ता देवेंद्र केसी के मुताबिक, यूरोकॉप्टर एएस 350 बी 2 के साथ आखिरी बार दोपहर एक बजे संपर्क हुआ था।
इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।
यह हेलीकॉप्टर पांच दिन के एक शिशु की मां और उनके संबंधियों को इलाज के लिए काठमांडू लेकर जा रहा था।