अमेरिका में हिजाब पहनने पर मुस्लिम महिला को नौकरी से निकाला

वाशिंगटन| अमेरिका में मुस्लिम महिला को एक डेंटल क्लीनिक में हिजाब पहनकर काम करने से रोका गया।
महिला के न मानने पर उसे काम से निकाल दिया गया।
वहीं पीड़ित महिला आहत होकर अब इस तरह के रूढ़िवादी लोगों के साथ काम करना नहीं चाहती।

अमेरिका में मुस्लिम डेंटल असिस्टेंट को धार्मिक प्रथा निभाने पर मिली सजा

नजफ खान ने पिछले हफ्ते ही फेयर फैक्स प्रांत स्थित फेयर ओक्स डेंटल केयर में डेंटल असिस्टेंट के पद पर ज्वांइन किया था।
वह अपने साक्षात्कार के दौरान व नौकरी शुरू करने पर पहले दो दिन बिना हिजाब के ही आई थी।
नजफ खान के अनुसार नौकरी शुरू करने के तीसरे दिन उसने यह सोचकर हिजाब पहना कि हो सकता है, काम पर देर तक रुकना पड़े।
ऐसे में हिजाब पहनना उसकी अध्यात्मिक मजबूरी थी।
उस दिन फेयर ओक्स डेंटल केयर के मालिक डॉ. चुक जू ने उसे हिजाब उतारने को कहा।
साथ ही चेतावनी दी कि हिजाब पहनना जारी रखने पर उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
उसने डॉ. चुक जू की बात नहीं मानी। इससे नाराज होकर जू ने मुस्लिम महिला डेंटल असिस्टेंट को नौकरी से निकाल दिया गया।
वहीं जू का कहना है कि डेंटल केयर सेंटर चलाना उनका धंधा है।
इस पेशे में धार्मिकता प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि वह इसे निरपेक्ष रखना चाहते हैं।
अमेरिकी इस्लामिक संबंध पर परिषद ने खान की बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया जाहिर की।
परिषद ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की बर्खास्तगी उसके या उसकी धार्मिक प्रथाओं या विश्वासों के कारण नहीं होनी चाहिए।
हम मुस्लिम कर्मचारी को फिर से नियुक्त करने और उसे कानून सम्मत धार्मिक सुविधा देने के लिए फेयर ओक्स डेंटल केयर से अपील करते हैं।
लेकिन खान ने कहा कि डेंटल क्लीनिक में वापस लौटने की पेशकश ठुकरा देंगी। क्योंकि वह रूढ़िवादी लोगों के साथ काम करना नहीं चाहतीं।