
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान ने इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर चल रहे बवाल के बीच कहा है कि मोदी कम्यूनल नहीं हैं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सलीम ने कहा कि पूरी दुनिया में मुस्लिमों के रहने के लिए भारत से अच्छा देश हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान भारत में रहना चाहते हैं तो उन्हें देश और देश के संस्कृति का सम्मान करना होगा। दूसरे देश में नहीं मिलेगा सम्मान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर ने कहा कि पीएम मोदी को मैं कम्यूनल नहीं मानता और यकीन के साथ कह सकता हूं कि पीएम सबका साथ-सबका विकास में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में मइनोरिटीज के रहने के लिए भारत से अच्छा कोई देश नहीं हो सकता है। मैं मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि क्या वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक या ईरान में जाकर रहना पसंद करेंगे। अगर आप भारत में ही रहना चाहते हैं और आपको यही देश घर जैसा लगता है तो इस देश के कल्चर का सम्मान कीजिए और प्रेम से रहिए। सरकार को उठाना चाहिए इन्टॉलरेंस पर कदम देश में बढ़ते इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर कुछ लेखकों और कलाकारों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों का समर्थन करते हुए सलीम ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर कदम उठाना चाहिए। सलीम ने कहा कि सरकार को यह मान लेना चाहिए कि कहीं न कहीं तो प्रॉब्लम है और इसे आपसी बातचीत से हल किया जाना चाहिए। जिन लोगों ने अवॉर्ड लौटाए हैं उनकी बात सुनी जानी चाहिए और मसले का हल निकाला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अवॉर्ड लौटाने वाले लोगों को परेशानी भी बतानी चाहिए जिससे मामला सुलझाया जा सके। गजेन्द्र चौहान को दे देना चाहिए इस्तीफा एफटीआईआई के चेयरमैन मुद्दे पर सलीम ने कहा, “अगर गजेंद्र चौहान के पास सेल्फ रिस्पेक्ट है तो उन्हें खुद ही रिजाइन कर देना चाहिए। क्योंकि जिन लोगों के साथ उन्हें काम करना है, वे लोग ही उनको पसंद नहीं कर रहे हैं।