Showing posts with label Gadgets. Show all posts
Showing posts with label Gadgets. Show all posts

गोरिल्ला ग्लास का नया वर्जन लांच, अब ज्यादा ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा स्मार्टफोन

बदलते दौर और तकनीक की इस दुनिया में जहां स्मार्टफोन का चलन बहुत बढ़ गया है, वहीं मोबाइल निर्माता कंपनी भी कस्टमर्स की जरूरतों और सहूलियतों का बखूबी ख्याल रखने में जुटी हुई हैं। तभी तो स्मार्टफोन के लिए ग्लास बनाने वाली अमेरिकन कंपनी कोर्निंग अब स्मार्टफोन की स्क्रीन को सुरक्षा देने वाले गोरिल्ला ग्लास को और भी ज्यादा पावरफुल और स्क्रैचलेस प्रोटेक्शन देने में लगी हुई है।

गोरिल्ला ग्लास का नया वर्जन
कंपनी ने दावा किया है अब कंपनी गोरिल्ला ग्लास 5 लाने वाली है। यह पहले से ज्यादा पावरफुल होगा। इससे स्मार्टफोन के गिरने पर स्क्रीन को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

कंपनी ने इस बदलाव की वजह स्मार्टफोन का वन हैंड यूज बताया है। इस वजह से डिवाइस के स्लिप होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

कंपनी गोरिल्ला ग्लास 5 को बनाने में पिछले ग्लास वर्जन की खामिओं को भी गहनता से परख रही है।

कंपनी का कहना है कि अभी तक बनाये गए ग्लास लगभग एक मीटर से ज्यादा की हाईट से गिरने पर ज्यादातर ब्रेक हो जाते हैं, इस खामी को दूर किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर स्क्रैच प्रूफ के बारे में कंपनी का कहना है की लोग अपने बैग में या पॉकेट में स्मार्टफोन के साथ अन्य चीजे भी रखते हैं जैसे, चाभिया या सिक्के। इसकी वजह से स्क्रीन पर स्क्रैच पड़ने के चांसेज बढ़ जाते हैं। इस खामी को भी ग्लास के नये वर्जन को बनाने में दूर किया जाएगा।

इससे लोग अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को लॉन्ग लाइफ इस्तेमाल कर पायेंगे और यह नये जैसा बना रहेगा।

मदरसों से मिलने वाली दो जोड़ी कमीज और पजामे के लालच में कश्मीरी युवक उठा रहे हथियार

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सर्वदलीय बैठक में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सांसद मुजफ्फर बेग की कथित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। सर्वदलीय बैठक में बेग ने कहा था कि मदरसों से मिलने वाली दो जोड़ी कमीज और पाजामे के लालच में कश्मीरी युवक हथियार उठा रहे हैं।

अब्दुल्ला ने बैठक में कश्मीरियों के बारे में अत्यंत खतरनाक और विकृत टिप्पणी के लिए बेग की निंदा की।

कश्मीर में तनाव खत्म करने के उपाय खोजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने एक बयान जारी कर कहा, “हाल के महीनों में आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले एक भी स्थानीय युवक की शैक्षणिक पृष्ठभूमि मदरसा आधरित नहीं रही है।”

उन्होंने कहा, “मुजफ्फर बेग का यह तर्क कि दो जोड़ी कमीज-पाजामा के लिए युवक आतंकवादी हो रहे हैं, यह उनकी पार्टी की मानसिकता का एक संकेत है कि कैसे वे कश्मीर के लोगों को हिकारत भरी नजरों से देखते हैं।”

अब्दुल्ला ने कहा कि हिंसा स्वीकार्य नहीं है, लेकिन “हम कश्मीर के लोगों के अपमान और उपहास बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और परिणामस्वरूप हम उन्हें व्यवस्था से और दूर कर देंगे।”

उन्होंने कहा, “पीडीपी की इस तरह की तिरस्कारपूर्ण टिप्पणी से घाटी में निराशा एवं नाराजगी और बढ़ेगी।”

पीडीपी के एक संस्थापक सदस्य बेग ने शुक्रवार को मदरसों पर गलत शिक्षा देने और कश्मीरी युवाओं को हिंसा पर उतारू होने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

जम्मू एवं कश्मीर से क्षेत्रीय पार्टी के रूप में केवल पीडीपी ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया था। पार्टी के राज्यसभा में दो और लोकसभा में तीन सदस्य हैं।

बेग ने कहा था कि घाटी में उपद्रव “धार्मिक उग्रवाद की अभिव्यक्ति है।” यह इस्लामिक स्टेट की शक्ल में एक खिलाफत के पुनर्जीवन से अभिप्रेरित है।

मीडिया रपटों के अनुसार बेग ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि जो मदरसा में पढ़ाया जाता है वह असली इस्लाम नहीं है। वे इस्लाम के राजनीतिकरण पढ़ाते हैं। वे (छात्र) दो जोड़ी कमीज-पाजामा पाते हैं और इन अतिसंवेदनशील युवाओं को कहा जाता है कि अगर जिहाद में तुम मारे गए तो स्वर्ग जाओगे और अगर जीवित रहे तो नायक बनोगे।”

अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी को जानना चाहिए कि कश्मीर की रानीतिक भावना न तो इलामिक स्टेट और न ही खिलाफत के पुनर्जीवन से संबंधित है।

Pokemon GO को लेकर भारत में जारी हुआ फतवा, गेम को बताया खतरा

दो महीने पहले ही लॉन्च हुए गेम Pokémon GO का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस रियलिटी गेम की पॉपुलैरिटी ने काफी नकरात्मक सुर्खियां भी बटोरी हैं. कई मुस्लिम देशों की पुलिस ने इस गेम को खतरा भी बताया है और अब भारत में भी इसके खिलाफ फतवा जारी किया गया है.
ये फतवा बरेलवी संप्रदाय के मुसलमानों की संस्था की तरफ से जारी किया गया है. बरेली स्थित आला हजरत दरगाह के फतवे में गेम के लिए लोगों के दीवानेपन को खतरा बताया गया है.
आला हजरत दरगाह के मुफ्तियों (फतवा देने वाले धर्मगुरू) का मानना है कि इस गेम को खेलने के लिए लोग गैर-जरूरी जोखिम उठाते हैं. साथ ही गेम में दिए गए Pokémon कैरेक्टर्स को राक्षसी तरह का एनिमेशन दिया गया है.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से दरगाह के मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी मौलवी ने बताया, “इस गेम को खेलते समय लोग अपने मोबाइल का स्क्रीन ही देखते रहते हैं ऐसे में वो एक वर्चुअल दुनिया में खो जाते हैं जो वास्तविकता से बहुत अलग है. ऐसे में लोग धार्मिक स्थानों पर इस गेम को खेलते हुए पहुंच जाएंगे जो शासन व्यवस्था के लिए ठीक नहीं होगा.”
इसके साथ ही नूरी का तर्क है, “ये एक गैर इस्लामिक गेम है कई देशों में इस गेम को बैन किया जा चुका है. सऊदी अरब के बुद्धिजीवियों ने भी इस गेम के खिलाफ फतवा जारी किया है.”
भारत में इस गेम का बीटा वर्जन ही उपलब्ध है, इस गेम को औपचारिक तौर पर भारत में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है.

सैमसंग गैलेक्सी On7 (2016) में होगी 3GB RAM और फिंगरप्रिंट स्कैनर

नई दिल्लीः सैमसंग गैलेक्सी On7 (2016) स्मार्टफोन को SM-G6100 मॉडल नंबर के साथ GFX बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है. ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए सैंमसंग के स्मार्टफोन गैलेक्सी On7 का अपडेटेड वर्जन होगा.

SM-G6100 मॉडल के साथ वाले इस स्मार्टफोन का नाम गैलेक्सी On7 (2016) हो सकता है. लिस्टिंग की मानें तो इस स्मार्टफोन में Exynos 7870 ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा.

SM-G6100 मॉडल नंबर के साथ वाले इस स्मार्टफोन को इंडिया की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट Zauba पर भी लिस्ट किया गया है. उम्मीद है जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा.

इस फोन को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है. गीकबेंच लिस्टिंक के मुताबिक सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम हो सकती है. 1.5GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा. ये स्मार्टफोन 6.1 मार्शमैलो ओएस से लैस हो सकता है.

गैलेक्सी On7 (2016) में फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है ते ये सैमसंग का पहला मिड रेंज डिवाइस होगा जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा.

खबर है कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं.