
नई दिल्लीः सैमसंग गैलेक्सी On7 (2016) स्मार्टफोन को SM-G6100 मॉडल नंबर के साथ GFX बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है. ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए सैंमसंग के स्मार्टफोन गैलेक्सी On7 का अपडेटेड वर्जन होगा.
SM-G6100 मॉडल के साथ वाले इस स्मार्टफोन का नाम गैलेक्सी On7 (2016) हो सकता है. लिस्टिंग की मानें तो इस स्मार्टफोन में Exynos 7870 ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा.
SM-G6100 मॉडल नंबर के साथ वाले इस स्मार्टफोन को इंडिया की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट Zauba पर भी लिस्ट किया गया है. उम्मीद है जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा.
इस फोन को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है. गीकबेंच लिस्टिंक के मुताबिक सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम हो सकती है. 1.5GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा. ये स्मार्टफोन 6.1 मार्शमैलो ओएस से लैस हो सकता है.
गैलेक्सी On7 (2016) में फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है ते ये सैमसंग का पहला मिड रेंज डिवाइस होगा जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा.
खबर है कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं.