
मुंबई.महाराष्ट्र के पुणे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोप है कि सबक सिखाने के लिए उसने पत्नी का मोबाइल नंबर और फोटो एस्कार्ट साइट पर अपलोड कर दिए थे। जिसके बाद पत्नी के पास नाइट स्टे के लिए अनजान लोगों के कॉल आने लगे। परेशान महिला ने हिंजेवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को कैसे मिला सुराग...
- सीनियर पुलिस अफसर अरुण वायकर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया था।
- महिला ने बताया था कि उसके पास कई लोगों ने फोन आने शुरू हो गए, जो आपत्तिजनक बातें करते थे।
- जांच के दौरान आईपी एड्रेस मिला। जिससे पता चला कि महिला की डिटेल उसी के घर से अपलोड की गई।
- पीड़ित महिला और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का एड्रेस एक ही था। ऐसे में पुलिस ने उसके पति के पूछताछ की।
- पुलिस के मुताबिक, 35 साल के आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
- उसने अपने टैब से मई महीने में इंटरनेट पर पत्नी की डिटेल अपलोड की थी।
क्यों एस्कार्ट साइट पर डाली पत्नी की डिटेल?
- आरोपी ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी।
- पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसने एस्कार्ट सर्विस देने वाली साइट पर डिटेल डाली थी।
- पति-पत्नी राजीव गांधी टेक्नो पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं।