Showing posts with label इलाहाबाद. Show all posts
Showing posts with label इलाहाबाद. Show all posts

इलाहाबाद नदियों में ऊफान और आसमान से बरस रही आफत में फंसी लाखों जिंदगियां

इलाहाबाद. नदियों के उफान से बाढ़ ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया है। सोमवार से तेज़ी से बढ़ रहे जलस्तर ने स्थिति को और भयावह कर दिया हजारो लोग बेघर हो चुके है राहत शिवोरो तक जाने वाले रास्ते भी बंद है लगातार पानी शहर की और बढ़ रहा है अब तक जो जानकारी है उसके मुताबिक 45 नये मुहल्ले में पानी पहुँच चूका है फाफामऊ घाट व छतनांग एवं यमुना केें जलस्तर सोमवार की सुबह से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

रात से अब तक शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवरों में आठ हजार से अधिक शरणार्थी पहुंच चुके है। जिले में चालीस हजार से अधिक लोग फंसे हुए है। तेज़ तूफान और ऊँची लहरों के कारण नाविकों ने पानी में जाने से मना कर दिया है जिन इलाको में सरकारी वोट नही पहुँच पा रही मुह्हलो में नाविक मुह मांगी कीमतों से लोगो को बहार निकल रहे है द्य गाँव और शहर के कई इलाको का सम्पर्क आपस में टूट गया है हजारो मवेशी लापता है लाखो एकड़ खेती बह गई है |

जानकारी के मुताबिक आज लगभग दस बजे तक गंगा का जलस्तर में हुई वृद्धि के बारे बताया जा रहा है कि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 86.16 मीटर और प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर और छतनांग घाट में 85.48 मीटर जलस्तर है और दो सेंटी मीटर और यमुना में 86.2 मीटर और खतरे का निशान पार कर चुकी है और जल स्तर में प्रति घंटे दो सेन्टीमीटर से अधिक बढ़ोत्तरी जारी है।

शहर के छोटा बघाड़ाए सलोरीए शिवकुटीए मेहदौरीए नयागांवएबेलीगांवए राजापुरए गंगानगरए बेली कछारए नेवादाए अशोकनगरए गोविंदपुरएदारागंजए बलुआघाटएकरेली गौसनगर के निचले इलाकों में दो हजार से अधिक मकान बाढ़ की जद में आ चुके हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाते रहे। रविवार की रात लगभग दो फिट पानी बढ़ है। बाढ़ में फंसे लोग आशियाना खाली करके लोग दूसरे स्थानों पर जा चुके है और कुछ मकान के दूसरे मंजिल पर शरण लिये हुए है।

ग्रामीण क्षेत्रों में राहत टीम भेजीए 40 हजार लोग प्रभावित
राजस्व टीमों की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा और यमुना के कछार में सवा सौ से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन क्षेत्रों घरों के गिरने की स्थिति बन चुकी है। राहत टीमें बढ़ाई गई हैं। करीब 40 हजार से लोग तटीय इलाकों में घरों में फंसे हैं।

145 गांव बाढ़ की चपेट मेंए डीएम ने बाढ़ क्षेत्र से दूर जाने की दी चेतावनी
बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 138 से बढ़कर 145 हो गयी है। गंगा व यमुनापार के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। फाफामऊए गद्दोपुरए मोरहूए महमदपुरए जगदीशपुर पूरे चंदाए पैगम्बरपुरए इसी तरह यमुनापार के मेजाएखीरीए कोरांवए बारा तहसील के कई गांवों में जलभराव हो गया है।

बाढ़ चैकियों में की गई बढ़ोत्री
जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 86 बाढ़ चैकियों पर कर्मचारी तैनात किय गये है। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक नगर के एनी बेसेन्ट गल्र्स इण्टर कालेज में 900 से अधिकए महबूब अली इण्टर कालेज में 700 ऋषि कुलम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर में 300 से अधिकए स्वामी विवेकानन्द स्कूल अशोक नगर में 200ए ईश्वर शरण इण्टर कालेज में भी 150 शरणार्थी पहुंचे।

सेना अलर्ट
राहत कार्यों के लिए सेना को अलर्ट कर दिया है। पीएसी और एनडीआरएफ को सक्रिय किया गया है। सलोरीए दारागंजए संगम क्षेत्र का मुआयना करने के बाद बाढ़ चैकियों से अलर्ट जारी किया गया कि जल भराव वाले इलाके में फंसे लोग नदी का किनारा छोड़ दें। खतरा बढ़ रहा है। संगम इलाके में नावों से पहुंची युवाओं की टोली हो या फिर गंगा पुल से सेल्फी ले रहे लोगए वायरलेस से मैसेज करके डीएम ने सेल्फी पर पाबंदी लगा दी।

घबराएं नहीं फोन करें.डीएम
डीएम ने रात में बाढ़ प्रभावित एरिया में एम्बुलेंस खड़ी कराईं। मजिस्ट्रेट रात में मुआयना करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहींए जहां कहीं पर भी मुश्किलें आएं।इन नम्बरों पर फोन करें। नियंत्रण कक्ष.टोल फ्री नम्बर 1077एदूरभाष 0532.2641577एअपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध 9454417588एअपर जिलाधिकारी ;नगरद्ध 9454417809एसीएमओ 9454455138 और एम्बुलेंस.108 पर कॉल करें।

इलाहाबाद यमुना में गिरी फार्चूनर, पूर्व एमएलसी के बेटे समेत दो की मौत

इलाहाबाद. यमुना और गंगा इलाहाबाद में तबाही मचा रही है। इन दोनों नदियों के कहर के कारण लोगों की जान भी जा रही है। मंगलवार को एक फार्चूनर कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व एमएलसी सीवी ईनिस के बेटे मिचेल व उसके मित्र पिंटू पांडे और नीरज फार्चूनर कार से जा रहे थे, इसी दौरान कार काबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मिचेल व उसके मित्र पिंटू पांडे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी नीरज तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गया।
सी वी इनिस नैनी के सेंट जोन्स एकेडमी के संस्थापक भी है, जबकि मिचेल की बहन यूपी के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह की पुत्रवधू है।a

इलाहाबाद लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला सेना का जवान गिरफ्तार

इलाहाबाद. सिकंदराबाद से पटना की ओर जाने वाली ट्रेन में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले सेना के जवान को इलाहाबाद स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। छेड़खानी की यह शिकायत बिहार के पर्यटन मंत्री ने की थी।

जानकारी के अनुसार, पटना की ओर जा रही लड़की जिस कोच में सफर कर रही थी, उसी कोच में सेना का जवान व एक लड़की भी यात्रा कर रही थी। रविवार को जब ट्रेन आधारताल स्टेशन के पास पहुंची, तो सेना का जवान कोच में बैठी लड़की से अभद्र व्यवहार करने लगा। लड़की के साथ जवान द्वारा की जा रही इस हरकत को मंत्री जी देख रहे थे। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत जीआरपी से की।

रविवार को ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने से पहले ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान संबंधित प्लेटफार्म पर तैनात हो गए। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर रूकी, वैसे ही जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने छेड़खानी करने वाले सेना के जवान को धर दबोचा। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह के अनुसार पकड़ा गया आरोपी संजीत कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है। जवान की गिरफ्तारी के बाद तत्काल लड़की ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

तहरीर के बाद आरोपी को जीआरपी ने थाने लाया। इसके बाद आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि ट्रेन में इसके पहले भी कई बार छेड़खानी के मामले सामने आए हैं। जिसकी शिकायत मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं।