
इलाहाबाद. यमुना और गंगा इलाहाबाद में तबाही मचा रही है। इन दोनों नदियों के कहर के कारण लोगों की जान भी जा रही है। मंगलवार को एक फार्चूनर कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व एमएलसी सीवी ईनिस के बेटे मिचेल व उसके मित्र पिंटू पांडे और नीरज फार्चूनर कार से जा रहे थे, इसी दौरान कार काबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मिचेल व उसके मित्र पिंटू पांडे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी नीरज तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गया।
सी वी इनिस नैनी के सेंट जोन्स एकेडमी के संस्थापक भी है, जबकि मिचेल की बहन यूपी के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह की पुत्रवधू है।a