राजनाथ की दो टूक सुन औकात में आया पाक, अब कश्मीर पर वार्ता चाहता है

जम्मू कश्मीर में जारी हिंसा के लिए संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा था कि दुनिया की कोई ताकत जम्मू कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती।

राजनाथ सिंह ने कहा था कि अब पड़ोसी देश के साथ जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर नहीं, केवल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर ही बातचीत की जाएगी।

जिसके बाद अब खबर आ रही है कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वो भारत के साथ कश्मीर मसले को लेकर खास बातचीत करना चाहते हैं। इसके लिए वह जल्दी ही भारत को पत्र लिखेंगे।