
हिंदुस्तान की आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और ध्वज को सलामी दी। पूरे लालकिले पर मौजूद लोगों में उत्साह साफ दिखाई दिया। पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में भाषण दिया, जिसे जनता ने भाषण खूब सराहा। लालकिले पर पीएम मोदी के तिरंगा फहराने से लेकर सभी नजारें कैमरे में कैद कर लिए गए। जिन्हें इन तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं।
पीएम मोदी दिखे खास पगडी़ में
पीएम मोदी जितने अपने भाषण के लिए जाने जाते है उतने ही वह अपने पहनावे के लिए भी। देश हो या विदेश जब भी पीएम मोदी खास कार्यक्रम में होते हैं तो उनका लिबाज भी खास होता है। जो हमेशा सुर्खिया का विषय बनता है। हमेशा की तरह इस बार भी पीएम मोदी लालकिले की प्राचीर पर खास रंग-बिरंगी पगड़ी पहने हुए नजर आए। अपने लगभग 1 घंटा 30 मिनट के भाषण में पीएम मोदी काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए।





