
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ से लॉन्च होने वाले देश के पहले सेटेलाइट न्यूज चैनल लाइव टुडे की टीम ने आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। राज्यपाल को इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से अवगत कराया गया।
राज्यपाल ने राजधानी से ऑनएयर होने वाले पहले सेटेलाइट चैनल को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘खबरों की दुनिया में तमाम चैनल हैं। ऐसे में खबरों की गुणवत्ता ही आपको अलग पहचान देगी। जो खबरें पेश की जाएं, वह सच्ची और सकारात्मक हों।‘ उन्होंने उम्मीद जताई कि लाइव टुडे अपनी अनूठी कोशिश से अलग मुकाम हासिल करेगा।
राज्यपाल से इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद गोस्वामी, चैनल और वेबसाइट के एडिटर दिनेश पाठक, पॉलिटिकल एडिटर अनुभव तिवारी, चीफ वीडियो जर्नलिस्ट मिथिलेश तिवारी और वीडियो जर्नलिस्ट नीरज कुमार मौजूद रहे।