
फिरौती की रकम के बटवारे के चक्कर में उनके साथियों ने प्रेमी प्रमिकाओं की गोली मारकर हत्या कर दोनों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। डबल मर्डन का खेल इलाहाबाद में करीब पांच घंटे तक चला। वहीं एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह तत्परता दिखाते हुए भाग रहे हत्यारों को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। खून से लथपथ स्कॉपयो नैनी में मिली।
इलाहाबाद के धूमनगंज थानाक्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संदीप सिंह (35 वर्ष) पुत्र शेर सिंह जो मूलतः कौशाम्बी का रहने वाला था। घर में उसकी पत्नी रिंटू सिंह व चार साल की बेटी चाहत है। संदीप शादी के बाद एमईएस सप्लाई डिपो में नौकरी करने लगा।
दो साल पहले संदीप और शादीशुदा नूतन ओझा के बीच प्यार हो गया। नूतन अपने पति को और संदीप अपनी पत्नी को छोड़ इलाहाबाद से लखनऊ में रहने लगे। यहां दोनों प्रापर्टी डीलर का काम करने लगे। लंबा हाथ मारने के चक्कर में 8 अगस्त को संदीप, नूतन, इमरान व जीतेश लखनऊ के नगर निगम कर्मचारी अब्दुल सलीम को अगवा कर इलाहाबाद लाए।
इसके बाद इन लोगों ने अब्दुल के घरवालों से 10 लाख की फिरौती मांगी। अब्दुल के घरवालों ने उसके बताए अनुसार संदीप के बैंक खाते में मांगी गई रकम को जमा कर दिया। रकम जमा करते ही उन्होंने संबंधित मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही लखनऊ पुलिस इलाहाबाद आई। यहां से अब्दुल को 9 अगस्त की रात करीब साढे़ 11 बजे कटरा से लेकर लखनऊ चली गई।
अब्दुल के जाते ही अपहरण करने वाले संदीप, नूतन, इमरान व जीतेश आपस में ही रकम के बंटवारे को लेकर उलझ़ गए। इसके बाद इमरान व जीतेश ने दोनों की गोली मार हत्या कर दी। इसके बाद उनकी लाश को 10 किमी के दायरे दूरी पर फेंक दिया। लाश के मिलते ही सनसनी फैल गई। वहीं हत्यारे हत्या के बाद लखनऊ एयरपोर्ट से प्लेन से फरार होने की फिराक में थे। जबकि अपहरण के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह की तत्परता से दोनों हत्यारों को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रेमी ने प्रमिका को मरवायी गोली
लखनऊ पुलिस द्वारा अब्दुल को ले जाने के बाद संदीप, नूतन, इमरान व जीतेश में रकम बांटने को लेकर झड़प हो गई। झडप इतनी बढ़ गई कि उसी रात करीब 12 बजे प्रेमी संदीप ने अपनी प्रेमिका नूतन को ही गोली मरवा दी। 10 अगस्त की सुबह छह बजे उतरांव थानाक्षेत्र में नूतन की लाश सड़क किनारे मिली। वहीं सात बजे घटना स्थल से 10 किमी दूर संदीप की भी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।