स्वतंत्रता दिवस पर लोकल हो या सुपर फास्ट, हर ट्रेन पर होगा तिरंगा

भारतीय रेल इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह नए अंजाद में मना रही है। रेलवे इस अवसर पर सभी रेलगाडिय़ों के इंजनों पर तिरंगे का स्टीकर लगा रही है।

ट्रैक्शन के सदस्य अश्वनी कुमार कपूर ने कहा, यह पहली बार है जब 10,000 से ज्यादा लोकोमोटिव इंजन पर राष्ट्रीय ध्वज होगा।

निर्देश इस महीने के शुरूआत में जारी कर दिए गए थे। हमारे डीजल और बिजली से चलने वाले इंजन पर 4,500 मिलीमीटर लंबा और 3,000 मिलीमीटर चौड़ा आकार का स्टीकर लगेगा।