
महान क्रिकेटर कपिल देव के सरल-सहज व्यक्तित्व को कौन नहीं जानता! उनके बारे में साथी खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों की भी यही राय रही कि वे मृदुभाषी और विनम्र हैं।
लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ जब इस विनम्र कप्तान ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को बुरी तरह डांटकर ड्रेसिंग रूम से बाहर भगा दिया था।
किस्सा उस दौर का है जब क्रिकेट की दुनिया में दाउद का खासा दखल था। वो मैच के पहले या बाद में खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम तक चला जाता था।
सन् 1987 में शारजाह में भारत-पाक मैच से पहले वह भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में गया और बोलाअगर पाकिस्तान को हराने में कामयाब हुए तो हर खिलाड़ी को एक-एक कार मिलेगी।
इतना सुनते ही कपिल देव आगबबूला हो गए। उन्होंने दाउद को पहले तो बुरी तरह डांटा और फिर दुत्कारते हुए बोले- चल, यहां से निकल… चल बाहर जा।
कपिल का गुस्सा देख दाउद कुछ और बोलने की हिम्मत नहीं कर पाया और चुपचाप चला गया।