इंस्पेक्टर ने आरोपी की नाबालिग बहन को देखा और…

मंडला। एक आरोपी की नाबालिग बहन के साथ मारपीट करने का आरोप मोहगांव टीआई पर लगाया गया है। नाबालिग सहित उसके माता पिता ने यह आरोप लगाते हुए रविवार को इसकी शिकायत विधायक रामप्यारे कुलस्ते से की। जिसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

करीब 3 घंटे तक चले धरने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमकार कुलेष पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद विधायक धरने से उठे। बताया गया है कि रविवार को विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में दोपहर को गांव पहुंचे थे। जहां खीसी गांव निवासी पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी और महिला आरक्षक द्वारा नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का दुखड़ा सुनाया।

बताया गया है मारपीट का आरोप लगा रही नाबालिग लड़की का भाई किसी लड़की को भगा ले गया है। उसके भाई के खिलाफ धारा 363, 366 का मामला दर्ज है। जिसकी जांच के लिए 18 अगस्त को पुलिस ने नाबालिग लड़की व उसके परिवार को थाने बुलाया था। इसी मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी की बहन की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी।

आरोपी के परिवार से पूछताछ की गई है। कोई मारपीट नहीं की गई है। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।