सैफ की डूबती नाव में सवार होने से दीपिका,प्रियंका और कटरीना ने की न

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का करियर इस समय दांव पर लगा हुआ है। उनकी पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं जिसकी वजह से डायरेक्टरों का उनपर से विश्वास उठ गया है। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान का फिल्मों का चयन सही नहीं है।

दरअसल सैफ अली खान ने अपनी छवि को और बेहतर करने के लिए कुछ ऐसी फिल्में कर ली जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आखिरकार इसका भुगतान सैफ अली खान को करना पड़ा।

सैफ अली  खान  का डूबता करियर
इस समय सैफ अपने करियर को संवारने के लिए ‘शेफ’ नामक फिल्म का निर्माण  कर रहे हैं जिसकी शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। यह हॉलीवुड फिल्म ‘शेफ’ का ऑफिशियल रीमेक है। शेफ के लिए सैफ ने प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं। राजा ने इस वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का निर्देशन किया था। शेफ के बारे में खास बात यह है कि इसकी कई जगह पर शूटिंग की जाएगी। गोआ, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और यूरोप में इसे फिल्माया जाएगा। फिल्म कॉमेडी ड्रामा है और सैफ शेफ के रूप में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि फिल्म की हीरोइन अभी तक फाइनल नहीं हुई है। इस फिल्म के लिए दीपिका, प्रियंका और कैटरीना जैसी हीरोइन की तलाश है।

ख़बरों के मुताबिक, इनमें से कुछ हीरोइनों को ‘शेफ’ का ऑफर दिया गया है लेकिन इन हीरोइनों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। वह सैफ के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि सैफ अली खान का करियर पहले से डूबा हुआ है और उनकी फिल्म में काम कर के किसी भी एक्ट्रेस को यही डर सताएगा कि कहीं उनका करियर भी ना डूब जाए।