
पाक अधिकृत कश्मीर में स्थानीय लोग पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं, लोग जमकर पाकिस्तान सरकार और सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, इस प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के करीब 500 लोगों को हिरासत में ले ले लिया गया है, गिरफ्तार हुए लोगों में POK में पाकिस्तान के जुल्मों के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले मशहूर एक्टिविस्ट बाबा जान भी शामिल हैं |
एशियन ह्युमन राइट्स ने भी पाक अधिकृत कश्मीर में पाक पुलिस के अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई है, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस स्थानीय लोगों से बर्बरता पूर्ण व्यवहार कर रही है |
पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान से गुस्साए युवक सडकों पर उतर कर खुले तौर पर पाकिस्तान सरकार और संस्थाओं का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में गिरफ्तारियां और दमन पाकिस्तान और चीन की मिलीभगत का नतीजा है, स्थानीय लोग पाकिस्तान चीन इकनोमिक कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं जिसकी वजह से पाकिस्तानी पुलिस और सुरक्षाकर्मी लोगों के साथ नृशंस व्यवहार कर रहे हैं |
सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान बड़े स्तर पर मानवाधिकारों का हनन कर रहा है, पूरे इलाके में दमनकारी नीति का प्रयोग हो रहा है, करीब 500 युवाओं को जेल में डाल दिया गया है |