
कल संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा ही है जिसके बाद पाकिस्तान बूरी तरह बौखला गया है । ख़बर है कि पाकिस्तान पीएम मोदी के इस बयान के बाद बूरी तरह डर गया है ।
पीओके में लोग पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर रहें हैं । आज भी पाकिस्तान के खिलाफ कश्मीर की आजादी के नारे लग रहें हैं । लोग बड़ी तादाद में सड़कों पर जमा हो रहें हैं । पीओके के गिलगिट से तस्वीरें आ रही हैं जहां पाकिस्तान से नाराज लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाये ।
कल मुजफ्फरबाद में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाये थे । लोगों का ताजा गुस्सा पाकिस्तान सेना के द्वारा करीब 550 युवकों को हिरासत में लेने के बाद फूटा है । पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे लोगों का कहना है कि जिन युवकों ने गिरफ्तार किया गया है वो अपने राजनीतिक हकों की बात कर रहे थे । साथ ही लोगों को गुस्सा चाइना-पाक इकोनॉमिक कॉरीडोर को लेकर भी है । भारत भी पीओके के हालात पर लगातार नजर बनाये हुए है ।
पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा ही है – पीएम
कल संसदीय दल की बैठक में पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि पीओके भी भारत का ही हिस्सा है । पाक ने गलत तरिके से उस पर कब्जा कर रखा है । इसके बाद पाक में बूरी तरह खलबली मची हुई है ।
कश्मीर हिंसा के लिए पाक जिम्मेदार – पीएम
साथ ही हिंसा की आग में जल रहे कश्मीर को लेकर पीएम पाक को जिम्मेदार ठहराया । साथ ही पीएम ने अब पाक के खिलाफ व्यापक स्तर आक्रमक रुख अपनाने के संकेत दिये ।