दिल्ली में मिला पीएम मोदी के नेता का कुत्‍ता

केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रहे रामशंकर कठेरिया का कुत्‍ता मिल गया है| ये कुत्ता दिल्ली के प्रीतमपुरा से बरामद हुआ है| अपने कुत्ते के लिए कठेरिया की पत्‍नी ने आगरा के थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी|

इससे पहले बीते साल यूपी के कैबिनेट मिनिस्‍टर आजम खान की भैंसों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यूपी पुलिस ने भी उनकी भैंसों को खोजने के लिए दिन रात एक कर दिए थे।

इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रहे रामशंकर कठेरिया का कुत्‍ता भी चोरी हुआ| इसको लेकर उनकी पत्‍नी ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उन्होनें आगरा के थाना हरीपर्वत एफआईआर दर्ज कराई थी।

आपको बता दें कि रामशंकर कठेरिया केंद्रीय कैबिनेट में राज्‍य मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुके हैं। कठेरिया आगरा से बीजेपी के सांसद हैं।