अखिलेश का यूपी बना छोटा पाकिस्तान, हरा झंडा फहराकर किया तिरंगे का अपमान

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में एक देश विरोधी मामला सामने आया है। यहां गांव के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान कर हरा झंडा फैराया। इतना ही नहीं गांव को छोटा पाकिस्तान तक घोषित कर दिया है। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी वायरल हो गया है।

तिरंगे का अपमान का वीडियो वायरल
युवकों की तिरंगे का अपमान का वीडियो क्षेत्र में वायरल होने के बाद एक पक्ष की ओर से प्रकरण को मजाक करार देने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद गांव में तनाव फैलने की आशंका है। हैरानी कर देने वाली बात यह है कि एक सप्ताह गुजरने के बाद भी पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी। वाकया बीते स्वतंत्रता दिवस की दोपहर का है। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज करके चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस को भनक तक नहीं लगी
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के दौरान मौजूद युवकों ने कई दिनों तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन वीडियो शेयर होने की वजह से धीरे-धीरे मामला चर्चा में आ गया। कुछ लोगों को माहौल में तल्खी की आशंका सताने लगी और शरारती तत्वों की करतूत को बचकानी और मजाक में की गई हरकत करार देने का सिलसिला शुरू हो गया।