महबूबा राजनाथ की बन गई बात, जम्मू-कश्मीर से हटेगी धारा-370

श्रीनगर। हिंसा की आग में जल रहे कश्मीर से जल्द ही धारा -370 हट सकती है। जम्मू कश्मीर सरकार ने मामले पर केंद्र का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। 

कश्मीर में शांति बहाली के लिए दो दिनों के दौरे पर आए गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बीच 370 को हटाने के लिए सहमति बनती दिखी।

कश्मीर समस्या को लेकर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के सुर मिलते नजर आ रहे हैं। दोनों ने आज एक स्वर में कहा कि कश्मीर को किसी भी हाल में नर्क नहीं बनने देंगे। वहां के युवाओं को समझाया जाएगा। इससे पहले जम्मू कश्मीर का माहौल खराब होने की वजह से बीते दिनों राज्य की विपक्षी पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद प्रदेश की सीएम महबूबा मुफ़्ती ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दोनों ने मुलाकात के दौरान कश्मीर समस्या का समाधान निकालने के लिए धारा 370 ही ख़त्म करने पर सहमती जताई।

ख़बरों के मुताबिक़, सुलगते कश्मीर को शांत करने और धारा 370 ख़त्म करने की पहल महबूबा मुफ़्ती ने की। इन दोनों की सरकारों ने अपने-अपने रुख को इस मुद्दे पर सख्‍त बना लिया था। वहीँ, दिल्‍ली और श्रीनगर के विपक्षी खेमों को इस बात का अहसास हो चुका था। इस कारण उनके पास कोई और विकल्‍प नहीं बचा था। मोदी सरकार धारा 370 मुद्दे पर विपक्ष को साथ लेकर आगे कदम बढ़ाने की फिराक में है। बैठक में यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि जम्‍मू कश्‍मीर में अनुच्छेद 370 का क्‍या होगा। वहीं खबर है कि जम्मू कश्‍मीर से धारा 370 खत्‍म करने के लिए कांग्रेस भी मोदी सरकार को समर्थन देने वाली है।

आज की इस बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद रहने वाले हैं। इससे यह चर्चाएं आम हैं कि मोदी सरकार धारा 370 खत्‍म करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र आज खत्‍म हो रहा है। सरकार की कोशिश है कि धारा 370 पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाए।