
बुधवार को ज़ेद्दा से मुंबई आयी एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लगभग 15 लाख रुपये की कीमत का सोना भी बरामद हुआ है।
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पायलट को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पूछताछ में पायलट ने बताया कि वो एयर इंडिया में पिछले 20 साल से कार्यरत है और उसकी वर्तमान सेलरी लगभग साढ़े पांच लाख रुपये है।