हरियाणा में स्‍कूल जा रही नाबालिग दलित बच्‍ची को किडनैप कर गैंगरेप

सरकारों के लाख दावों के बावजूद देश में दलितों पर होने वाले अत्‍याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में जहां एक तरफ गुजरात, बिहार तथा अन्‍य प्रदेशों में दलितों की पिटाई से राजनीतिक माहौल गरम है वहीं हरियाणा में एक ताजा मामले ने आग में घी डालने जैसा काम किया है।

हरियाणा के सोनीपत में दरिंदों द्वारा दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। यहां स्‍कूल जाने वाली लड़कियों को किडनैप करके उनमें से एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरु कर दी है। अभी तक कोई  भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।

हरियाणा के सोनीपत का मामला

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गौहाना में स्‍कूल जा रहीं 13 वर्षीय दो लड़कियों को दरिंदों ने उस समय हवस का शिकार बनाया जब वे स्‍कूल जा रहीं थीं। दरिंदें ने इन लड़कियों के गांव से बाहर निकलते ही किडनैप कर लिया और एक लड़की के साथ गैंगरेप किया जबकि दूसरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। दोनों लड़किया दलित समुदाय से हैं।

दरिंदों के चंगुल से छूटते ही दोनों लड़कियां बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों से सारी घटना बताई। लड़कियों की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने वारदात की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी