पहली बार मोदी के खिलाफ खड़े हुए हिन्दू

सोसल मिडिया पर पहली बार मोदी का इतने बड़े पैमाने पर विरोध देखने को मिल रहा है , इसके पीछे उनका हालिया बयान है जिसमे मोदी ने गो भक्तो पर सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही हिन्दू धर्म के लोग सोसल मिडिया पर लामबंद  हो रहे है। लोग मोदी से पूछ रहे है की गो भक्तो पर सवाल उठा दिया लेकिन गो तस्करो के खिलाफ मोदी ने एक शब्द भी क्यों नहीं बोला ? जबकि गो तस्कर खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा कर तस्करी करते है।

इस तरह के सवाल फेसबुक पर पूछे जा रहे है।

ऐसे कई गो रक्षक है जिनको गो तस्करो ने अपनी गाड़ियों के नीछे कुचल कर रख दिया , कितने भाइयो को गोली मार दी गई आज उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है , उनकी बूढी माँ की आँखों की रौशनी नहीं है फिर भी पेट पालने के लिए रोजगार ढूंढने जाना पड़ता है , उनकी बहन की शादी इसलिए रुक गई क्योंकि एकलौते कमाने वाले भाई को गो तस्करो ने बेरहमी से मार दिया।
उनका छोटा भाई स्कूल छोड़कर लोगो के पास काम करने जाता है , साहब रात को 1 -2 बजे अपनी नींद ख़राब करके कोन सड़को की धूल खाना चाहता है ?? कौन नोजवान चाहता है की वो रात को अपने घर में होने की बजाए गाड़ियों के पीछे भागता घूमे ?
एक सज्जन ने लिखा की –
मोदी जी जब आपको पता है की हजारो गाय प्लास्टिक की पॉलीथिन खाकर मर रही है तो आपकी सरकार प्लास्टिक की थैलियो पर बेन क्यों नहीं लगा रही है ??

या फिर इसके लिए भी राज्यसभा में बहुमत चाहिए ?
फेसबुक यूजर महावीर प्रसाद खिलेरी ने लिखा की -साहब जी ये जुमले 2014 मे बोले होते तो आप गुजरात मे ही बैठे होते……