सीरिया में बमबारी कर तुर्की ने मार डाले 20 से ज्‍यादा नागरिक

आईएस आतंकियों द्वारा  गाजियनटेप में हमले के बाद तुर्की ने सीरिया में आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तुर्की ने पांच दिन पूर्व अमेरिका की मदद से सीरिया में बमबारी शुरू की थी, जिसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए। रविवार को आतंकियों पर की गयी बमबारी में किसी आतंकी के मरने की खबर तो नहीं है लेकिन इस हमले में तुर्की के 20 नागरिकों की मौत हो गयी। हमले में दर्जनों लोगों के बुरी तरह जख्‍मी होने की भी खबर है।

तुर्की ने उत्तरी सीरिया में कुर्द के नेतृत्व वाले समूहों के कब्जे वाले हिस्से में यह गोलाबारी की। इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादियों और कुर्द मिलिशिया के खिलाफ हमले के पांचवें दिन यह हुआ है।

सीरिया में बमबारी

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के रामी अब्देल रहमान ने कहा कि दक्षिण जारबुलुस के एक गांव जेब अल कुस्सा में आज सुबह तुर्की की ओर से की गई गोलाबारी और हवाई हमलों में कम से कम 20 नागरिक मारे गए और 50 अन्य जख्मी हो गए।

बता दें कि शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र के नियंत्रण को लेकर हुई लड़ाई में तुर्की में पहली मौत होने के बाद यह हुआ है जिसका दोष कुर्दिश मिलिशिया पर है।