
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दही हांडी फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय गोविंदा मानव पिरामिड से गिरकर घायल हो गया. गंभीर हालत में गोविंदा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, शहर के डाकवाडी इलाके में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान दही हांडी फोड़ने के लिए किशोरवय बालकों ने काफी ऊंचा मानव पिरामिड बना लिया. जहां एक गोविंदा का पैर फिसल गया और वह तेजी से जमीन पर आ गिरा.
इस घटना में गोविंदा रीतेश को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाके के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई है.
गौरतलब है कि दही-हंडी उत्सव में 18 साल उम्र से कम युवकों के भाग लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदी लगा दी है. सरकार ने भी सुप्रीमकोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए जोर दिया है. 17 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था. फैसले के अनुसार दही हांडी की हाइट 20 फीट से ज्यादा नहीं होगी और 18 साल से कम उम्र के बच्चे इसमें भाग नहीं ले सकेंगे.