Facebook पर लिखा था 'पाकिस्तान जिंदाबाद', और भेजा गया जेल

बस्ती जिले में फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को इम्तियाज अहमद नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला सदर कोतवाली के महरीखांवा मोहल्ले का है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के लिए राघवेन्द्र सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसपर कमेंट में इम्तियाज अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिख कर पोस्ट कर दिया.

पाकिस्तान जिंदाबाद के कमेंट को देख कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर लिया.

वहीं पकड़े गए युवक का कहना है कि उसके फेसबुक को किसी ने हैक कर यह पोस्ट की है. उसने पाकिस्तान जिंदाबाद लिख कर नहीं पोस्ट किया है, चाहे इसकी सीबीआई जांच करा ली जाए.