
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए भारत को बड़ा़ हथियार मिल गया है। केन्द्र की मोदी सरकार अब तक इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मदद की उम्मीद में थी। लेकिन अब उसे ऐसा भरोसा मिल गया है, जिसके सहारे पाकिस्तान को धूल चटाने आसान हो गया।
पाकिस्तान के खिलाफ देश हुआ एक
दरअसल, देश की 80 फीसदी जनता इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। हाल में livetoday.online के ऑनलाइन सर्वे में यह खुलासा हुआ है। सर्वे के नतीजों के मुताबिक अगर मोदी सरकार कश्मीर के मुद्दे पर अकेले पाकिस्तान को चुनौती देती है, तो यह फायदेमंद होगा।
सर्वे में सवाल पूछा गया था कि क्या आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरने के लिए भारत को दुनियाभर के देशों को एकजुट करना चाहिए? सिर्फ 20 फीसदी इस सवाल के जवाब में ‘हां’ कहा है। इससे साफ है कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि पाकिस्तान को घेरने के लिए भारत और मोदी सरकार अकेले ही काफी है।