
हाल ही में दुबई में एक एमिरेट्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 62 वर्षीय भारतीय ने इस हादसे में बाल बाल बच गया था। हादसे के महज छह दिन बाद ही 10 लाख डॉलर की एक लॉटरी जीती है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का मोहम्मद बशीर अब्दुल खाद एमिरेट्स की उड़ान ईके 521 पर सवार 300 लोगों में था।
- यह विमान पिछले बुधवार को दुबाई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें आग लग गयी थी लेकिन सभी यात्री बच गये थे ।
- गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि उनका लकी टिकट नंबर 0845 कल दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोनकोर्स ए में दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलिनेयर में आ गया और उन्होंने दस लाख डालर जीता।
- खादर ने तिरूवनंतपुरम में अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के वास्ते जाने के लिए ईद पर टिकट खरीदा था।
- दुबई में कार डीलर ग्रुप में नौकरी करने वाले खादर ने स्वदेश की यात्रा के साथ ही रैफल टिकट खरीदने की आदत बना ली थी।