पाकिस्तान, क्वेटा Bomb Blast धमाके में 69 की मौत, कई अन्य घायल!

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में एक अस्पताल के भीतर संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए हैं और 120 से ज़्यादा घायल हुए हैं. पाकिस्तान तालिबान के गुट जमात उल अहरार ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है. अस्पताल में धमाके के बाद गोलियां भी चली हैं.

यह हमला तब हुआ जब बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बिलाल अनवर कासी की बॉडी को लेकर उनके साथी वकील हॉस्पिटल पहुंचे थे, इस धमाके में कई वकील भी जख्मी हुए हैं!

इस धमाके के बाद पूरे क्वेटा में इमरजेंसी लगा दी गयी है और घायलों को इलाज के लिए अलग- अलग अस्पतालों में भेजा जा रहा है, गृहमंत्री बुगती ने कहा यह सुरक्षा में चुक से जुदा मामला है, पहले कभी भी अस्पताल आतंकियों के निशाने पर नहीं रहे, उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे मामले पर नज़र बना रखी है पर हमले के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी

बलूचिस्तान हमेशा से ही आतंकियों के निशाने रहा है, क्वेटा में इस तरह के हमले पहले भी होते रहे हैं जहां लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया है. इस तरह के हमलों का संबंध अलगाववादियों से जोड़ा जाता है.