अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया हाफिज सईद

अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट को बड़ा झटका दिया है| दक्षिणी अफगानिस्तान में अमेरिका ने ड्रोन हमले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के शीर्ष कमांडर हाफिज सईद खान को मार गिराया है|

हाफिज सईद खान का काम तमाम
पेंटागन के मुताबिक़ 26 जुलाई को हुए एक ड्रोन हमले में हाफिज सईद को उसके सहयोगियों समेत मार गिराया गया| पेंटागन के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी गॉर्डन ट्रोवब्रिज ने बताया है कि यह कार्यवाई अमेरिका और अफगान विशेष अभियान बलों ने की|

उन्होनें कहा कि एक जुलाई से 30 जुलाई तक दक्षिणी नांगरहार प्रांत में आईएसआईएस के खिलाफ हमारा अभियान सफल रहा| अमेरिकी बलों ने 26 जुलाई को नांगरहार प्रांत के अचिन जिले में आईएस के हाफिज सईद को ड्रोन हमले में मार गिराया|

बता दें कि, हाफिज सईद खान अमेरिका और नाटो के खिलाफ हमले करने और नांगरहार में अफगानिस्तानियों को मारने के मामले में वांछित था|