
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह छुट्टियां मनाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर के साथ वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।
रणवीर सिंह बन गए फोटोग्राफर
दरअसल रणवीर को स्विट्ज़रलैंड में एक कपल ने बुलाकर फोटो क्लिक करवाई। वह भी ख़ुशी-ख़ुशी जाकर उस कपल की फोटो खींच आए और उस कपल को एहसास तक नहीं हुआ कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार से फोटो क्लिक करवा रहे हैं।
रणवीर ने भी यह बताना ज़रूरी नहीं समझा कि वह बॉलीवुड सुपरस्टा हैं। हालांकि इस बारे में रणवीर ने सोशल मीडिया पर कोई भी ज़िक्र नहीं किया लेकिन उस कपल ने इन्स्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात का ज़िक्र किया कि उन्होंने अनजाने में एक इंडियन सुपरस्टार से फोटो क्लिक करवा ली है। उसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि फोटो क्लिक करवाने के बाद पता चला कि वह भारत के टॉम क्रूज हैं।