असम ने जीएसटी बिल पास किया, बना देश का पहला राज्य

असम विधानसभा ने शुक्रवार को जीएसटी बिल पास कर दिया। इसके साथ ही वह जीएसटी बिल पास करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। जीएसटी को लागू करने के लिए 16 राज्यों के विस से पास किया जाना आवश्यक है।
जीएसटी पास होने के बाद असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने जीएसटी बिल को पास किया।

उल्लेखनीय है कि वस्तु एवं सेवा कर संविधान संशोधन विधेयक (जीएसटी) 8 अगस्त को लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया था। इससे पहले विधेयक को राज्यसभा ने संशोधन के साथ पारित किया था। लोकसभा में यह दो-तिहाई बहुमत से पारित हुआ। अंतिम मतदान में लोकसभा के कुल 443 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया और इसके विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।  एआईएडीएमके के सदस्य विधेयक पर मतदान से पहले ही लोकसभा से बहिर्गन कर गए। लोकसभा में पीएम मोदी ने जीएसटी पर अपनी बात रखी।