
उत्तर प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी से हर कोई परेशान है। अब एक ताज़ा मामला यूपी के बांदा जिला में सामने आया है। यहां पर समाजवादी पार्टी की महिला नेता अमिता बाजपेयी की गुंडागर्दी से पूरा अतर्रा जिला दहशत में है।
अमिता बाजपेयी पर अपने आपको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की क्लासमेट बताकर पूरे अतर्रा में अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि अमिता बाजपेयी ने 20 बंदूकधारियों को अपने साथ रखा हुआ है और इनके बल पर अमिता ने कई लोगों को फर्जी तरीके से उनके घरों से बेघर कर दिया है।
लोग डिंपल यादव का नाम सुनके अमिता के खिलाफ कुछ नही कर पाते। इस बार अमिता बाजपेयी के शिकार हुए हैं भारतीय नेवी के अधिकारी दिनेश कुमार, अमिता ने अपने गुंडो के बल पर दिनेश कुमार के बूड़े मां-बाप को परिवार सहित सहित घर से बाहर फिकवा दिया है और उनके घर पर जबरन कब्ज़ा कर लिया है।
बता दें की अमिता बाजपेयी का खौफ ऐसा है कि पुलिस रिपोर्ट तक लिखने को तैयार नहीं हैं।
यहां तक की पुलिस का एक दरोगा लगभग 10 सिपाहियों के साथ अमिता बाजपेयी के गुर्गों के साथ दिनेश कुमार के घर के बाहर रहता है।
दरोगा से पूछने पर उसने बताया कि आईजी साहब और पुलिस अधिक्षक का आदेश है। जिलाअधिकारी बांदा योगेश कुमार भी इस ममाले से पल्ला झाड़ते नज़र आए।
नेवी अधिकारी दिनेश कुमार इस वक्त विशाखापट्टनम में पोस्टेड हैं और उनका कहना है कि अमिता बाजपेयी के गुर्गों ने मेरे माता-पिता को मारा पीटा।
हमारी जान को खतरा है पर हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस हमारी कोई हेल्प नही कर रही है।
नेवी अधिकारी के परिवार वाले अपने घर के बाहर ही अनशन पर बैठे हैं।
उत्तर प्रदेश में ज़मीन कब्जा का ये कोई नया मामला नहीं है इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के कई नताओं पर जबरन लोगों की ज़मीन को हथियाने का आरोप लगता रहा है।