अब हर रविवार फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को बड़ा तोफहा देने जा रहा है। बीएसएनएल ऑफर के तहत इस दिन अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स का तोहफा देगा।

यही नहीं अब इसके ग्राहकों को हर रविवार फ्री अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलेगा।

बीएसएनएल ऑफर

दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने एक बयान में कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्ता 15 अगस्त के दिन बीएसएनएल लैंडलाइन फोन से किसी भी मोबाइल नेटवर्क और लैंडलाइन पर फ्री कॉल कर सकेंगे।

इसके अलावा यह सुविधा हर रविवार को भी आगे उपभोक्ताओं को मिलेगी।

बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि यह सर्विस बीएसएनएल के सभी लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

नए उपभोक्ताओं को 49 रुपए में पहले छह महीने के लिए रेंटल देना होगा, उसके बाद वह अपने मनपसंद का ऑफर चुन सकते हैं। सबसे कम रेंटल 99 रुपए है।

बता दें फिलहाल बीएसएनएल किसी भी नेटवर्क पर केवल रात में (रात 9 से सुबह 7 बजे तक) फ्री कॉल्स का ऑफर दे रहा है।

बीएसएनएल के 1 करोड़ 43 लाख उपभोक्ता हैं। भारत के पूरे टेलीकम्युनिकेशन मार्केट पर 57 फीसदी हिस्से पर बीएसएनएल का कब्जा है।