राखी सावंत ने किया पीएम मोदी का अपमान, ट्विटर पर लोगों ने झाड़ा

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गईं। राखी सावंत ने छोटी सी ब्लैक ड्रेस पहन रखी है जिस पर पीएम मोदी की फोटोज उनके ड्रेस पर दिखाई दे रही हैं। दरअसल यूएस में भारतीयों के लिए प्री-इंडिपेंडेंस डे मनाया गया जहां उन्होंने इस तरह की ड्रेस पहनी। इवेंट होते ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

राखी सावंत ने किया पीएम मोदी का अपमान
राखी के इस कारनामे से लोगों को यह समझने में दिक्कत हो रही है कि क्या ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है या पीएम मोदी के लिए इज्ज़त?

इससे पहले राखी सावंत ने कंदील बलोच की मौत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को सीख दी थी। उन्होंने नवाज से कहा था कि भारत के पीएम मोदी से कुछ सीखो।

बहरहाल राखी के इस ड्रेस ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि ये पीएम मोदी का अपमान है। इसी वजह से ट्विटर पर राखी के कई दुश्मन भी पैदा हो गए हैं जो उन्हें आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई इस तरह की अपमानजनक चीज़ करके लोगों की नज़रों में आ रहा है।