
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से भले ही ग्लैमर और चमक नजर आती है, पर इसके अंदर का चेहरा कुछ और ही है। बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे कई कड़वी सच्चाइयां भी हैं। इन्हीं में से एक है कास्टिंग काउच, जिसका सामना हर एक एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी में एक-न-एक बार करना पड़ता है। हाल ही में 'फिराक', 'तारे जमीं पर' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने कास्टिंग काउच से जुड़ी अपनी स्टोरी Kommune India नामक यूट्यूब चैनल के साथ शेयर की है। हम आपको इस पैकेज में बता रहे हैं ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्हें कभी न कभी कॉस्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने राजकुमार संतोषी पर इल्जाम लगाया था कि फिल्म 'चाइना गेट' के सेट्स पर उन्होंने ममता को सेक्स का ऑफर दिया था। ममता कुलकर्णी ने कहा था कि इसे ठुकराने के बाद संतोषी ने उनका रोल छोटा कर दिया और कई फिल्मों से भी निकलवा दिया। इसके बाद ममता फिल्मों में नहीं दिखाई दीं।
शिल्पा शिंदे
टीवी में आने से पहले शिल्पा शिंदे ने मॉडलिंग भी की। स्ट्रगलिंग डेज में एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच तक का सामना करना पड़ा। ऐसी मुश्किल घड़ी में शिल्पा ने जब होशियारी दिखाई तो उन्हें थप्पड़ तक खाना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें काफी बेइज्जती भी सहनी पड़ी थी।